Home Chattisgarh दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने एवं बीमा कराने का प्रलोभन देकर...

दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने एवं बीमा कराने का प्रलोभन देकर 46 लाख रूपये की धोखाधड़ी, बैंक के कर्मचारी व्दारा लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों का खोला गया था खाता

63
26 खाता धारकों से कमीशन के नाम पर खाताधारकों से हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त किया गया चेक के माध्यम से निकाल लाखों की रकम को अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खातों में किया गया ट्रांसफर
मुख्य आरोपी एवं सहयोगी गिरफ्तार
धमधा। प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम घोटा, धमधा व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा व्दारा विकास सोनी जो एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी है, के साथ मिलकर उससे एवं अन्य 26 ग्रामवासियों से दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर ग्रामीणों को एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सबसिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्यूरिटी बतौर 3-3 चेक प्राप्त किया गया एवं उक्त चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खातो में ट्रांसफर किया गया। इस तरह अनावेदकों व्दारा 45,92, 250/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना धमधा में अप.क.-182/2025, थारा 420, 34, 120-बी भादवि आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों व्दारा ग्रामवासियों को झूठी योजना बताकर अधिकतम 10-10 लाख रूपये का लोन दिलाया गया और उक्त लोन की राशि में से चेक, फोन पे, नगदी एवं आन लाईन के माध्यम से प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल, कल्याणी साहू, रूपये, खिलेन्द्र कुमार, लक्ष्मी बाई पटेल, गिलेश्वरी साहू , राम यादव, लक्ष्मी वर्मा, रघुराम वर्मा, गोकुल यदु , ओमिन साहू , उषा बाई , शांतनु यादव , परीक्षित कुमार , बलराम साहू,. संगीता बंजारे , योगेश यादव, सागर कुमार बंजारे , विक्की यादव , धनंजय धनकर महेश यादव, नागेश्वर वर्मा , उमाशंकर भारती , ओकार वर्मा , खेलूराम पटेल , अंजना धीवर, एवं वेदव्यास पटेल से कुल 45,92250 /- रूपये अपने-अपने खाता एवं परिचितों रिश्तेदारों के खाता में ट्रांसफर किया गया ।
प्रकरण की विवेचना जारी है जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे, अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here