Home Chattisgarh ब्रेकिंग- खूंखार नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर,पत्नी सहित साथी राजे भी मारा...

ब्रेकिंग- खूंखार नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर,पत्नी सहित साथी राजे भी मारा गया

35
जगदलपुर। नक्सली क्षेत्र से एक बड़े मुठभेड़ की खबर आ रही है। झीरम घाटी का मास्टर माइंड और दर्जनो नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाला हिड़मा के मारे जाने पर आईजी सुन्दर राज ने जानकारी दी है कि सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ और आन्ध्र प्रदेश के सीमा पर लगातार चल रहे सर्चिंग के दौरान कुख्यात नक्सली अपने पत्नी व अन्य साथियों सहित 6 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है।
खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने के बाद माना जा रहा है कि बस्तर में नक्सलियों का आतंक खत्म होने की कगार पर है। गृहमंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ के उक्त पूर्वक आपरेशन पर फोन कर अधिकारियों को बधाई दी है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा हिडमा की मां से मिलकर गुहार लगाई थी कि वह मुख्यधारा में लौटे आये। लेकिन कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने और जवानों का हत्या का आरोपी,1 करोड़ का ईनामी नक्सली को जवानों ने पत्नी व 6 साथियों के साथ ढेर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here