Home Chattisgarh यह मत कहना कि सरकार को चूहे खा गये: देवेंद्र

यह मत कहना कि सरकार को चूहे खा गये: देवेंद्र

34
भिलाई। नगर विधायक देवेंद्र यादव हमेशा आक्रमक रूप में राजनिति करने के नाम पर जाने रहे हैं। फिर एक बार फिर भाजपा पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लगातार करोड़ों रुपए के धान चूहों व्दारा चट कर दिये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा है कि इस भाजपा की सरकार में कवर्धा के बाद महासमुंद में चूहों व्दारा पुनः करोड़ों के धान खा लेना यह साबित करता है कि सरकार का कार्यप्रणाली पर नियंत्रण नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने इन दिनों में करोड़ों रुपए डकार कर धान घोटाले कर दिये लेकिन भाजपा की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here