बीजापुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 मार्च तक नक्सली समस्या को खत्म करने के डेड लाइन के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना से लगातार खूंखार नक्सलियों व्दारा आत्मसमर्पण करने की खबर आ रही है।
आज बीजापुर में एस आई बी के सम्मुख पोलित ब्यूरो मेंबर और घोर नक्सली मल्ला राजिम रेड्डी तथा सेन्ट्रल मिलिट्री के सचिव देवजी ने 16 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। खूंखार नक्सली बसवा राजू के माथे जाने के बाद देवजी को संगठन का सचिव बनाया गया था। इन नक्सलियों का गढ़चिरौली व अबूझमाड़ इलाके में काफी प्रभाव था।
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इन नक्सलियों द्वारा लगातार आत्मसमर्पण पर कहा कि यह अमित शाह के डेड लाइन का असर जो कि नक्सलियों में भय और डर पैदा कर दिया है। अब नक्सली गतिविधियां खात्मे की ओर है।