Home दुर्ग दुर्ग जिले के ग्राम समोदा–झेनझरी के मध्य खेत में अवैध अफीम की...

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा–झेनझरी के मध्य खेत में अवैध अफीम की खेती का खुलासा

24
अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ – संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य के अफीम के पौधे जप्त
▪️ लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जप्त
▪️ जप्त अफीम के पौधों की अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़
दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत जेवरा–सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि में पुलिस को अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके में शून्य में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के क्रम में खेत में अफीम की फसल पाए जाने पर अन्य संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेत में मक्का/भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे। संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़ आंकी गई है।
राजस्व विभाग के संज्ञान में आने पर कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग एवं अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि अभिलेखों की जांच की गई। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल खसरा नंबर 02 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि विनायक ताम्रकार, उम्र 58 वर्ष, निवासी तेमरापारा दुर्ग, जिला दुर्ग के नाम पर दर्ज पाई गई।
प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि अफीम की खेती के लिए जिला जोधपुर (राजस्थान) से लोगों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा था। मामले में NDPS Act के अंतर्गतविकास बिश्नोई, उम्र 27 वर्ष,मनीष ठाकुर उम्र 45 वर्ष,के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जप्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत सैंपलिंग की कार्यवाही की गई है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, एस.डी.ओ, पी धमधा चित्रा वर्मा,सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा–सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here