Home देश डॉक्टर-इंजीनियर छोड़िए, इन 5 अजब-गजब Jobs में जमकर बरस रहा पैसा, 20...

डॉक्टर-इंजीनियर छोड़िए, इन 5 अजब-गजब Jobs में जमकर बरस रहा पैसा, 20 लाख तक होगी कमाई

4

करियर की दुनिया अब डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है. आज के समय में ‘हटके’ सोचने वालों के लिए ऐसे रास्ते खुल गए हैं जिनके बारे में कुछ साल पहले तक किसी ने सुना भी नहीं था. क्या आपने कभी सोचा है कि सोने के लिए या रंगों के बारे में सलाह देने के लिए कोई आपको लाखों रुपये दे सकता है? स्लीप डॉक्टर और कलर कंसल्टेंट जैसे करियर अब न केवल चर्चा में हैं, बल्कि इनमें मिलने वाला पैसा किसी बड़ी कॉरपोरेट जॉब से कम नहीं है.
इन अजब-गजब करियर ऑप्शन की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां कॉम्पिटिशन कम है और डिमांड बहुत ज्यादा. जैसे-जैसे लोगों की लाइफस्टाइल बदल रही है और मेंटल हेल्थ-पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकस बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इन प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बढ़ रही है. अगर आप बोरिंग 9-टु-5 की डेस्क जॉब से तंग आ चुके हैं और कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, जिससे कमाई भी तगड़ी हो तो ये करियर ऑप्शन आपके लिए ही हैं. जानिए 5 ऑफबीट करियर के बारे में, जिनमें सालाना पैकेज 20 लाख रुपये तक मिल सकता है.
लाखों की सैलरी वाले ऑफबीट करियर ऑप्शन
कई ऑफबीट करियर ऑप्शन सुनने में बहुत अजीब लगते हैं, लेकिन उनमें सैलरी जबरदस्त मिलती है. अगर आप भी इंजीनियरिंग, बैंकिंग या मेडिकल जैसी रूटीन जॉब से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं तो ये करियर ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं-

1. स्लीप डॉक्टर (Sleep Consultant)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोगों के लिए ‘नींद’ जैसी बेसिक चीज भी लग्जरी बन गई है. लोग चैन से सोने के लिए तरस रहे हैं. यहीं स्लीप डॉक्टर या कंसल्टेंट का काम शुरू होता है. ये एक्सपर्ट्स लोगों की नींद न आने की समस्या को समझते हैं, उनकी लाइफस्टाइल एनालाइज करते हैं और उन्हें बेहतर नींद के तरीके बताते हैं. कॉर्पोरेट जगत में बढ़ते तनाव के कारण इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है. अनुभवी स्लीप कंसल्टेंट सालाना 20 से 30 लाख रुपये तक आराम से कमा लेता है.
2. कलर कंसल्टेंट (Color Consultant)

क्या आप जानते हैं कि आपके घर की दीवारों का रंग या आपके कपड़ों का चुनाव आपके मूड और व्यक्तित्व पर कितना बड़ा असर डालता है? कलर कंसल्टेंट यही काम करते हैं. वे ब्रांड्स, आर्किटेक्ट्स और सेलिब्रिटीज को सही रंगों के चुनाव में मदद करते हैं. मार्केटिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में इनकी भारी मांग है. इस क्रिएटिव जॉब के लिए आपका माइंड भी क्रिएटिव होना चाहिए और आपको बदलते यानी लेटेस्ट ट्रेंड्स की जानकारी भी होनी चाहिए. इस क्षेत्र में माहिर लोग 25 लाख रुपये तक का पैकेज लेते हैं.
3. फूड स्टाइलिस्ट (Food Stylist)
सोशल मीडिया और विज्ञापनों में जो खाना हमें इतना स्वादिष्ट और सुंदर दिखता है, उसे सजाने का काम फूड स्टाइलिस्ट करते हैं. इनका काम सिर्फ खाना बनाना नहीं, बल्कि उसे कैमरे के सामने ‘हीरो’ की तरह पेश करना है. बड़े होटल्स, कुकरी शो और मैगजीन्स के लिए ये प्रोफेशनल्स अनिवार्य हैं. टॉप-रेटेड फूड स्टाइलिस्ट की सालाना कमाई 20 लाख के पार होना आम बात है. इस फील्ड में करियर की अपार संभावनाएं हैं और आप भी इसमें बढ़िया भविष्य बना सकते हैं.
4. फ्रेगरेंस केमिस्ट (Fragrance Chemist/Perfumer)
अगर आपकी सूंघने की शक्ति तेज है और आपको खुशबुओं से प्यार है तो यह करियर आपके लिए है. फ्रेगरेंस केमिस्ट इत्र, साबुन, लोशन और यहां तक कि खाने की खुशबू भी तैयार करते हैं. यह विज्ञान और कला का अनोखा कॉम्बिनेशन है. कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इन ‘नोज’ (Nose) की इतनी कद्र है कि इनका पैकेज 30-40 लाख रुपये तक जा सकता है.
5. एथिकल हैकर (Ethical Hacker)
सुनने में यह थोड़ा टेक्निकल लग सकता है, लेकिन यह पारंपरिक करियर ऑप्शन से बहुत अलग है. एथिकल हैकर्स कंपनियों के डेटा को साइबर हमलों से बचाने के लिए खुद सिस्टम को हैक करने की कोशिश करते हैं. साइबर सिक्योरिटी के इस दौर में बैंक और टेक जाइंट्स के लिए ये सबसे जरूरी लोग हैं. एथिकल हैकर का शुरुआती पैकेज ही तकरीबन 15-20 लाख रुपये के आस-पास होता है, जो कुछ सालों के अनुभव के साथ काफी ऊपर चला जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here