Home देश वोट शेयर में बड़ा खेला कर रही बीजेपी! ममता की तृणमूल को...

वोट शेयर में बड़ा खेला कर रही बीजेपी! ममता की तृणमूल को धोबी पछाड़, दो ग्राफिक्स समझा देंगे पूरा गणित

2

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों/नतीजों ने हलचल मचा दी है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 147 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. यह आंकड़ा बंगाल की सत्ता में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. सुबह सवा 10 बजे तक की स्थिति के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस केवल 107 सीटों पर सिमटती दिख रही है. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी कई महत्वपूर्ण सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है. यह ‘जीत’ राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक बड़ा संदेश है.
चुनाव आयोग के ग्राफिक्स के एनालिसिस से पता चलता है कि बीजेपी ने इस बार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेंध लगाई है. वोट शेयर में हुई इस बढ़ोतरी ने टीएमसी के परंपरागत वोट बैंक को हिलाकर रख दिया है. बीजेपी की इस बढ़त ने ओडिशा और बिहार के बाद अब पूर्वी भारत में उसके प्रभुत्व को मजबूत कर दिया है.

ममता बनर्जी की हार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए यह एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका साबित हो सकता है. टीएमसी की संभावित हार से 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए नेतृत्व के सवाल फिर से खड़े हो गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here