Home देश AGR में मिली राहत तो उड़ा यह टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज को लंबी...

AGR में मिली राहत तो उड़ा यह टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज को लंबी छलांग लगाने की उम्मीद

3

वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्‍यादा की तेजी नजर आ रही है. कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के मोर्चे पर सरकार से बड़ी राहत मिलने के बाद निवेशकों का जोश हाई है और वीआई शेयर शुरुआती कारोबार में 3.23 फीसदी की तेजी के साथ 10.55 रुपये पर कारोबार रहा था. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा जताते हुए लंबी छलांग लगाने की भविष्यवाणी की है.
वोडाफोन आइडिया के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली इस राहत का मुख्य केंद्र सरकार द्वारा किया गया एजीआर बकाया का पुनर्मूल्यांकन है. सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने दिसंबर 2025 तक कंपनी के AGR बकाया को ₹64,000 करोड़ आंका है. गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने पहले अपनी देनदारी ₹80,500 करोड़ बताई थी. इस प्रकार कंपनी के कुल बोझ में करीब 20% यानी ₹16,500 करोड़ की सीधी कमी आई है. इस बकाया राशि पर अब कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लगेगा

ब्रोकरेज फर्म सिटी वोडाफोन आइडिया पर ‘बुलिश’ है. सिटी ने शेयर के लिए ₹14 का टारगेट प्राइस तय किया है. यह करंट प्राइस से करीब 37.5% ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का प्रभावी AGR बोझ नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV) के आधार पर ₹35,000 करोड़ से घटकर अब महज ₹26,000 करोड़ रह सकता है. इस महत्वपूर्ण सुधार के कारण कंपनी के मूल्यांकन (Valuation) में सकारात्मक बदलाव आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here