दुर्ग। सकल जैन समाज दुर्ग-भिलाई एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के बैनर तले आज हिन्दी भवन दुर्ग से जिला कलेक्टोरेट परिसर तक एक विशाल मौन रैली निकाली गई। रैली में समाज के सभी वर्गों एवं सभी संप्रदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए संत समाज की सुरक्षा एवं हाल ही में घटित घटनाओं के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
विहारत जैन साधु संतों की सुरक्षा हेतु संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने एवं आर्यिका माताजी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने के संबंध में ज्ञापन में मांग की गई
मौन रैली के पश्चात जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संत समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से की गई।
ज्ञापन में समाज की ओर से निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं —
निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग
प्रकरण की SIT अथवा न्यायिक जांच कराई जाए। घटना से संबंधित सभी CCTV फुटेज एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
‘संत सुरक्षा प्रोटोकॉल’ तत्काल लागू किया जाए
संतों के विहार मार्गों पर पुलिस समन्वय, नियमित गश्त, ट्रैफिक नियंत्रण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
‘राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति’ का निर्माण किया जाए
भारत सरकार द्वारा पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय गाइडलाइन, सुरक्षा SOP तथा संवेदनशील मार्गों हेतु विशेष सुरक्षा प्रावधान बनाए जाएं।
साधु-संतों पर हमले को ‘विशेष संवेदनशील अपराध’ घोषित किया जाए
साधु-संतों पर होने वाले किसी भी हमले अथवा आपराधिक कृत्य को “Highly Sensitive Crime” की श्रेणी में शामिल कर विशेष कानूनी प्रावधान लागू किए जाएं।
संत सुरक्षा समन्वय तंत्र स्थापित किया जाए
स्थानीय स्तर पर प्रशासन एवं समाज के बीच “संत सुरक्षा समन्वय प्रकोष्ठ” (Saint Security Coordination Cell) का गठन करते हुए आपातकालीन संपर्क व्यवस्था स्थापित की जाए।
रैली के दौरान समाजजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति, नैतिकता एवं अहिंसा के प्रतीक हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है। समाज ने शासन-प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम तत्काल उठाए जाएं।
आज की मौन रैली में योगेश बरडिया ज्ञानचंद पाटनी धीरज बाकलीवाल मनीष बड़जात्या पदम बरडिया ओम सांखला प्रकाश सांखलाविमल जैन रमेश सेठी जय प्रकाश राजेश गोधा प्रशांत जैन नरेंद्र धीरज बाकलीवाल पिंटू लुहाड़िया प्रकाश गोधा क्षितिज जैन महेश जैन राकेश छाबड़ा मनोज जैन
मीना पाटनी,
रंजू बडजात्या हीरा बाकलीवाल रचना सीमा ऋतु बडजात्या
बड़ी संख्या में महिला वर्ग सहित दुर्ग भिलाई के विभिन्न जैन संगठन, मंदिर समिति सहित सकल जैन समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए
नवीन संचेती
प्रचार प्रसार प्रमुख
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग






