Home Chattisgarh कुम्हारी के मुख्य मार्ग पर किये जा रहे मछली मटन से संबंधित...

कुम्हारी के मुख्य मार्ग पर किये जा रहे मछली मटन से संबंधित दुकानों को हटाने की मांग

58
0
हाईवे किनारे अवैध रूप से संचालित मास मटन बिक्री दुकानों को हटाने पालिका प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन 
कुम्हारी । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल व व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसकी प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अधिकारी दुर्ग, पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग को दिया गया है।
इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्टेशन चौक एक अत्यंत व्यस्त सार्वजनिक चौराहा और मुख्य मार्ग है जहां से रोजाना सैकड़ो राहगीरों के अलावा स्थानीय नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में कुम्हारी स्टेशन चौक से भिलाई हाईवे रोड पर कई व्यक्तियों द्वारा बिना वैध सरकारी लाइसेंस एवं नियमो के विपरीत खुले में मांस मटन की दुकान संचालित की जा रही है इन दुकानों के कारण नगर में कई प्रकार की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसी समस्या के निराकरण हेतु बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया एवं निवेदन किया गया है कि मास मटन बिक्री करने वाले व्यवसायियों को उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। हालांकि इस विषय पर ज्ञापन सौंपने वालों ने जानकारी दी कि इस दिशा पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द समस्या का निराकरण एवं व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिया है। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ने दुकानदारों के लाइसेंस चेक करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here