Home Chattisgarh पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी,  दो आरोपी गिरफ्तार

15
0
▪️ वर्ष 2023 में पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी के पुत्र से दोनों आरोपियों द्वारा कुल 12 लाख रुपये लिए गए थे।
थाना उतई में प्रार्थी गैंदलाल बंछोर, निवासी शास्त्री चौक, ग्राम सेलूद, जिला दुर्ग द्वारा थाना उतई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उमेश दास मानिकपुरी, निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा द्वारा वर्ष 2023 में उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर कुल 12,00,000 रुपये लिए गए। इसके बाद नौकरी नहीं लगाई गई और रकम भी वापस नहीं की गई।
शिकायत की जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। थाना उतई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उमेश दास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों से संबंधित बैंक खाता एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here