
सेलूद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन आज 23 अगस्त को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज प्रमुखों की सहभागिता सामाजिक एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देगी।




