Home Chattisgarh समोसा ठण्डा होने के बात पर युवक पर प्राणघातक हमला,  मामले में...

समोसा ठण्डा होने के बात पर युवक पर प्राणघातक हमला,  मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

7
0
▪️ लक्ष्मी मार्केट स्थित शिव मंदिर के पास विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से लगातार वार कर गंभीर चोट पहुंचाई थी ।
▪️ घटना में घायल युवक के सिर, गर्दन, पेट, पीठ एवं कमर में चोट आई, जिसका उपचार वर्तमान में रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में जारी है।
▪️ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सुपेला पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर कृष्णा नगर क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 भिलाई। प्रार्थिया अर्चना नेवारे, निवासी आदर्श पारा सुपेला द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पुत्र हिमांशु के साथ लक्ष्मी मार्केट सुपेला स्थित शिव मंदिर के पास दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया गया है।
घटना के अनुसार हिमांशु रात्रि लगभग 10:00 बजे शिव मंदिर के पास बैठा था, तभी मोहल्ले के योगेश्वर वर्मा उर्फ बिच्छु एवं मनीष नोनहारे उर्फ पीला भाऊ वहां पहुंचे। हिमांशु द्वारा शराब एवं बाद में समोसा तथा पानी लाने को कहा गया। लगभग 11:15 बजे वापस आने के बाद शराब पीने के दौरान समोसा ठंडा होने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा पहले मारपीट की गई तथा इसके बाद धारदार हथियार से हिमांशु पर लगातार वार किए गए।
हमले में हिमांशु के सिर, गर्दन, पेट, पीठ एवं कमर में चोटें आईं। डायल-112 की सहायता से उसे शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां से उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग एवं बाद में रायपुर स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान आरोपियों के कृष्णा नगर क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।  गिरफ्तारी के पश्चात धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि चितराम ठाकुर, सउनि गंगाराम रावत, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here