Home Chattisgarh महिला आरक्षक कविता ठाकुर को खेल उपलब्धि के कारण आरक्षक से पूर्व...

महिला आरक्षक कविता ठाकुर को खेल उपलब्धि के कारण आरक्षक से पूर्व प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति

32
0
▪️ पुलिस विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली इस व्यवस्था से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करने की व्यवस्था के अंतर्गत जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक क्रमांक 464 कविता ठाकुर को आरक्षक पद से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति की व्यवस्था लागू है। इसी क्रम में गठित समिति द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक क्रमांक 464 कविता ठाकुर को आरक्षक पद से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर को पदोन्नति की फीती लगाकर नई पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रधान आरक्षक कविता ठाकुर की उपलब्धि को विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करते हुए उन्हें नियमानुसार क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here