▪️ दिनांक 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात्रि नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान युवक घायल हुआ, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
▪️ घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर लिया गया है तथा एक अन्य फरार संलिप्त व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है।
भिलाई। दिनांक 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात्रि लगभग 01:00 बजे थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर मृतक एवं उसके साथी का रुपेन्द्र निषाद, एक विधि से संघर्षरत बालिका तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ आपसी विवाद हुआ। विवाद के दौरान युवक के पैर में चोट आई, जिसके पश्चात उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल पतासाजी करते हुए रुपेन्द्र निषाद एवं एक विधि से संघर्षरत बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया गया है।
घटना में शामिल एक अन्य संलिप्त व्यक्ति फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। प्रकरण में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार आपसी विवाद के दौरान आरोपियों एवं मृतक पक्ष के बीच विवाद बढ़ने पर युवक के पैर में चोट पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई। घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया तथा घटना की पतासाजी एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संलिप्त व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया। फरार संलिप्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद को हिंसक रूप न दें और विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की हिंसक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।