▪️ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 616/2026 में धारा 8, 22 एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 नग अल्प्राजोलम टैबलेट एवं नगदी जप्त की गई।
थाना मोहन नगर पुलिस को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 नग नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं 230 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कृष्णा दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदरा पारा, ग्रीन चौक, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। बरामद नशीली टैबलेट की अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के पीएसआई भूपेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक जीतेश यादव, आरक्षक परस मांडवी, आरक्षक अमित वर्मा एवं आरक्षक तुषार सलामे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।