भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने नेहरू नगर पूर्व सीवर लाइन, निर्माणाधीन हाइजीनिक फूड जोन, पावर हाउस जवाहर मार्केट में प्रस्तावित कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रीन टाउन के प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।




