Home Chattisgarh शराब पीकर रील बनाने वाले युवकों को स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा ,चालक...

शराब पीकर रील बनाने वाले युवकों को स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा ,चालक सहित सभी पांचों युवक पुलिस के कटघरे में पहुंचे

14
0
Oplus_16908288

▪️ बिना नंबर प्लेट एवं काले शीशे वाली थार के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज

जामुल। अर्ध रात्रि थाना जामुल क्षेत्र में पुलिस ने स्टंटबाजी, तेज गति एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक तथा थाना परिसर में नशे की स्थिति में पहुंचे पांच युवकों के गिरफ्तार किया है।

रविवार की रात्रि करीब 02:00 बजे थाना जामुल क्षेत्र में बुलेट क्रमांक CG 04 MY 3982 में तीन युवक सवार होकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ स्टंटबाजी करते हुए तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर रील बना रहे थे तथा दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को रोककर पूछताछ एवं जांच की गई। चालक पवन तिवारी, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल, जिला दुर्ग को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इस संबंध में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 646/2026, धारा 281 BNS एवं धारा 184, 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

घटना के लगभग पांच मिनट बाद काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली थार वाहन से कुछ युवक थाना परिसर पहुंचे । पुलिस द्वारा मौके पर उनका अल्कोहल परीक्षण कराया गया, जिसमें पांचों युवक शराब के नशे में पाए गए। सार्वजनिक स्थान थाना परिसर में शराब सेवन कर नशे की स्थिति में पाए जाने एवं लोक शांति भंग करने तथा शराब के नशे में थाना परिसर में हुड़दंग करने के संबंध में धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट, काले शीशे/फिल्म तथा आवश्यक वाहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के संबंध में थार वाहन के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह 5 युवकों पवन तिवारी, अंश कुमार, नमन पगार, अमित कुमार जयसवार, नितिन शर्मा, आर्यन मिश्रा,सभी के उम्र लगभग 20 से 23 वर्ष के बीच, गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना जामुल में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से रात्रि में स्टंटबाजी एवं शराब के नशे में वाहन चलाने की स्थिति को नियंत्रित करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहने, चार पहिया वाहनों के कांच पर काले शीशे ना लगाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here