Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 15 सितंबर को

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 15 सितंबर को

2
0

जिला पंचायत धमतरी की सामान्य सभा की बैठक 15 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों तथा आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सामान्य सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने किया जाएगा । बैठक में सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को भी रखा जाएगा।

जिला पंचायत के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी एवं प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों एवं सुझावों के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।