Home Uncategorized आम लोगों के लिए बड़ी राहत बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल 

आम लोगों के लिए बड़ी राहत बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल 

26
0
Oplus_16908288
  नई दिल्ली। बैंकों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस को लेकर सोमवार से होने वाली तीन दिन की बैंक हड़ताल टल गई है। 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल फिलहाल नहीं होगी। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।बैठक छुट्ठियों की मांग को लेकर कमेंटी बनाने पर सहमति बनी है। इंडियन बैंक्स एसोशिएशन और युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल टाल दी गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोशिएशन और युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस को लेकर बैठक में सुधार समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ फैसलों को लेकर सहमति बनी है।
स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई (प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन) स्कीम को लेकर यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों और सुझावों के मद्देनजर इसमें बदलाव का प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने पर आईबीए के साथ चर्चा शुरू की जाएगी।इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बैठक के कार्यवृत में दर्ज बाकी मुद्दों के समाधान के लिए लिए भी दोनों पक्षों के बीच बात होगी।
रविवार को खोलने पड़े थे बैंक
बैंक हड़ताल को देर रात भले ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। लेकिन इसकी वजह से वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 10 साल बाद रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खोलने पड़े थे। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here