बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को किया नमन

रायपुर. 26 दिसंबर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज बिलासपुर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। विधायकगण सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मान सिंह सहित सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम मे मौजूद थे।




