रिसाली। दुर्ग ग्रामीण व रिसाली की जनता मेरे लिए भगवान की तरह है। मैं एक सेवक हँू और सेवक अपने भगवान को नाराज नहीं कर सकता। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललीत चंद्राकर ने उक्त बाते सुशासन दिवस पर कही। वे विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार नगर पालिक निगम रिसाली पहुंचे थे। श्री चंद्राकर का स्वागत निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने किया।