भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त के रूप मे देवेश कुमार ध्रुव वे अपना कार्यभार शुक्रवार को ग्रहण किये। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर पश्चात निगम सभागार मे सभी जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किये और विभागीय कार्यो से अवगत हुए और कहा कि हम सब का उद्देश्य शासन के कार्यो को समय सीमा मे नियमानुसार और व्यवस्थित रूप से सम्पादन करना होगा। कार्य को पूरा करने में कोई समस्या आती.है तो उसकी जानकारी उच्चधिकारियों को देवे। निगम के अधिकारी कर्मचारी अनुशासन मे रहकर टीम भावना से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करे।




