दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बिना किसी डॉक्टर पर्ची के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी हालत में प्रतिबंधित दवाओं को न बेचे एवं रोगी का सत्यापन अवश्य करें, बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन दवा न दें । यह न सिर्फ कानूनी रूप से गलत है, साथ ही इस तरह का व्यवहार लोगो में नशीली दवाओं के प्रयोग को बढ़ाता है। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सभी मेडिकल संचालक अपना सहयोग दे। यह बात दुर्ग के अति पुलिस शहर श्री अभिषेक झा ने आज दुर्ग जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।




