चेयरमेन संजय तिवारी ने जन गण मन के साथ दी देश वासियों को बधाईयाँ व शुभकामनाएँ
दुर्ग । एस.आर.हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली धमधा रोड दुर्ग में आज 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के 75 वें वर्षगांठ का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना सशस्त्र बल S.S.B. के कमांडेंट श्री बांके बिहारी एवं अस्पताल के चेयमेन संजय तिवारी व डॉ एस पी केसरवानी व अजय तिवारी भूतपूर्व शासकीय अधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन व अन्य सभी अतिथियों ने भारत माता के तैलचित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा 10 बजे झंडा फहराने के बाद सभी ने मिलकर एक साथ जन मन गण गाया गया ।




