Home Uncategorized नगर पालिका जामुल के पूर्व अध्यक्ष के बेटे का हृदयगति रूकने से...

नगर पालिका जामुल के पूर्व अध्यक्ष के बेटे का हृदयगति रूकने से असमय दुखद निधन

116
     शहर में दुखद की लहर
जामुल । सुबह सुबह एक दुखद घटना घटित होने से जामुल में शोक की लहर फ़ैल गई। नपा जामुल के पूर्व अध्यक्ष लेखराम बंछोर के पुत्र डोमेन्द्र बंछोर (लक्की) को छाती में दर्द होने लगा। वह इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन कुछ देर पश्चात उसे पुनः: दर्द उठा और वह अचेत हो गया। उसे तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया।
डोमेन्द्र बंछोर मृदुभाषी और मिलनसार युवक थे। वे भाजयुमो के पदाधिकारी भी थे। उनका एक पुत्र भी है। कल सुबह उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here