Home Uncategorized तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: अभी तो खेला बाकी है, नीतीश कुमार...

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: अभी तो खेला बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी हो जाएगी खत्म

108
पटना। तेजस्वी यादव ने कहा कि नितीश कुमार तो बहुत थके हुए नेता हैं। हमने उनसे काम कराया देखना अभी तो खेल बाकी है, नितीश की पार्टी 2024 तक खत्म हो जाएगी।
नीतीश कुमार ने आरजेडी को छोड़कर भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का मन बना लिया है। वो थोड़ी देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद संभालेंगे। नितीश पाला बदलने का इतिहास रचते हुए नौंवी बार प्रदेश की कमान संभालने को तैयार हैं। उधर, उनके एनडीए के साथ जाने पर महागठबंधन के दल बिदके हुए हैं। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें आया राम गया राम की उपाधि तो अब उनके साथ सरकार में साथी रहे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश बाबू पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि वो बेहद थके हुए नेता थे, हमने उनसे 17 महीने में ऐतिहासिक काम कराए। तेजस्वी ने जेडीयू पर बड़ी भविष्यवाणी भी की। कहा कि अभी तो खेल बाकी है, देखिएगा नितीश कुमार की पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here