किसी को हेलमेट तो कोई फूलों का गुलदस्ता पाकर खिल उठा
एक हजार से अधिक निःशुल्क हैल्मेट बांटने शुरू किया अभियान
भिलाई नगर, 02 फरवरी। आज सुपेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौर्या चंद्रा चौराहे पर पुलिस टीम देख जब बिना हेलमेट लगाए कुछ दोपहिया वाहन चालक तेजी से निकलने की जुगत में देखे गए तो कुछ एक दूर से ही वाहन की दिशा बदल निकल भागने सफल भी रहे। जो लोग बिना हेलमेट पुलिस अधिकारी तक पहुंचे उन्हें अचानक सड़क पर विधायक रिकेश सेन भी दिखाई पड़े। ऐसे बाईक चालक और सवारों के बीच पहुंच विधायक ने उन्हें 1 फरवरी से हेलमेट की अनिवार्यता और सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट बगैर वाहन चलाने के ख़तरों के प्रति आगाह करते हुए उनसे हाथ जोड़ न केवल हेलमेट अवश्य लगाने बल्कि उन्हें निःशुल्क हेलमेट देते हुए अपना जीवन सुरक्षित रखने अपील भी की।




