भिलाई। असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी के चलते महिला उद्यमी आबंटित भूखंड पर अपने उद्योग की स्थापना नहीं कर पा रही है। इस मामले में पिछले सप्ताह कतिपय लोगों की गुंडागर्दी की वजह से महिला उद्यमी के परिवारजनों से हुई मारपीट की जामुल थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने से महिला उद्यमी व उनका परिवार दहशत में है।
परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा सहित शासन-प्रशासन के तमाम आला अफसरो को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई है और सुव्यवस्थित रूप से अपने भूखंड पर व्यवसाय शुरू करने शासन- प्रशासन से तत्काल दखल देने की मांग की है।





