भिलाई । प्रदेश पत्रकार यूनियन छ.ग. के संस्थापक एवं महासचिव स्व.पूरन एवं अंजू साहू की सुपुत्री ऐश्वर्या ने एम.ए. इंग्लिश की परीक्षा में प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान हासिल कर राजनांदगांव शहर का नाम रोशन किया है।

कोरोनाकाल के व्दितीय कालखण्ड में महामारी ने पीपीयू के महासचिव पूरन साहू को हम सभी से छीन लिया था। पति की असमय मृत्यु के बाद भी कठिन परिस्थितियों में धर्मपत्नी श्रीमती अंजू साहू ने हिम्मत नहीं हारी,और बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित कर दिया। अच्छे संस्कारों तथा उच्च शिक्षा दीक्षा के फलस्वरूप ही आज पूरन -अंजू साहू की सुपुत्री ने एम.ए. इंग्लिश की परीक्षा प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण कर माता पिता व राजनांदगांव शहर को गौरवान्वित किया है।




