विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक ने मितानिनों से किया था वादा
भिलाई नगर, 23 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता रिकेश सेन ने मितानिनों को स्कूटी दिलाने का जो वायदा किया था उसके तहत आज उन्होंने विधानसभा में पूरे प्रदेश की मितानिनों के लिए इस तरह की योजना बना उन्हें वाहन सुविधा दिए जाने की मांग की है।




