भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेल्वे को 41 हजार करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है।मोदी ने 554 रेल्वे स्टेशनों का पुनर्वास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास कर सौगात दी है।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देश को बताया कि बीते दस वर्षों में नई रेल्वे लाईन बिछाने की गति में अद्भुत तेजी आयी है। इन10 वर्षों में 31 हजार किलोमीटर रेल्वे लाईन बनी है। 10 हजार डीजल इंजनों को इलेक्ट्रिक लाईन में परिवर्तित किया गया है। वहीं प्रत्येक वर्ष 1 हजार के अनुपात में अंडरपास बनाये गये हैं।देश के उत्तर,दक्षिण,पूरब पश्चिम चारों दिशा में अनेक पुल पुलिया का निर्माण किये गये हैं। आज के वर्चुअल मीटिंग में 40 लाख लोग जुड़े।




