भिलाई में एक होटल के कमरा नंबर 312 में पिछले 20 दिनों से रुके महाराष्ट्र के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उस पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। कर्ज नहीं चुका पाने के चलते वह छिपकर भिलाई में रह रहा था। जब कर्जदारों का दबाव बढ़ा तो उसने खुदकुशी कर ली। सुपेला पुलिस ने शव को मर्च्यूरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




