
गृहमंत्री ने स्थल जांच कर घटना की मजेस्ट्रियल जांच के आदेश दिये
भिलाई । कुम्हारी में हुए भीषण बस हादसे में कल 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 13 से अधिक लोग घायल हो गए। गृहमंत्री विजय शर्मा व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घायलों से मुलाकात कर चुके हैं।

दूसरे दिन गृहमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मिडिया से मुखातिब होकर कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस दुर्घटना में मृत 13 लोगों के परिवार को 10-10 लाख रूपये तथा एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी देने स्वीकारोक्ति प्रबंधन ने की है। वहीं घटना की जांच हेतु मजेस्ट्रियल टीम का गठन एडीएम निकुंज के नेतृत्व में कर दी गई है जो कि उक्त दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच करेगी।





