कब मिलेगी इन रिश्वतखोरों से छुटकारा ?
दुर्ग। प्रधानमंत्री मोदीजी देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने सभी एजेंसियों को झोंक दिये हैं वहीं दुर्ग जिले के पंजीयन कार्यालय में खुलेआम रिश्वत लेने की प्रथा अनवरत जारी है, रजिस्ट्रीकर्ता लगातार रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचारियों के शिकार होने मजबूर हो रहे हैं।
जहां भाजपा की पदेन सरकार भूमि के पंजीयन शुल्क में बेतहाशा वृध्दि कर भूमि क्रेताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिये हैं वहीं रजिस्ट्री शुल्क के अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों का रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं।




