दुर्ग। प्रदेश में सोमवार को 3 सीटों रायपुर, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये। रायपुर लोकसभा चुनाव का बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से बीजेपी के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू दोनों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सरगुजा में भी दोनों प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।







