? सेक्टर एरिया के 11 पेट्रोल पंप संचालको ने दी अपनी सहमति
? 21 डे चैलेंज अभियान के तहत पेट्रोल पंप के संचालकों ने अपनी भागीदारी दी
?पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बिना हेलमेट वाहन चालको का ई चालान घर भेजा जावेगा
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा सतीश ठाकुर,संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में एवं यातायात पुलिस अधिकारियो एवं सेक्टर एरिया के पेट्रोल पंप के संचालको का कंट्रोल रूम सेक्टर 06 भिलाई में बैठक आयोजित की गई।




