केंद्र सरकार से की सीबीआई से जांच कराने की मांग
राज्यपाल को लिखा पत्र, मुलाकात के लिए मांगा समय
भिलाई। नगर विधायक देवेंद्र यादव ने नीट -2024 में पेपर लीक एवं परिणाम से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों का निराकरण कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों के शिकायतों से संबंधित विषय को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को पत्र लिखा है और मुलाकात के लिए उनसे समय भी मांगा है।








