रायपुर
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बवाल, कलेक्टर ऑफिस में आगजनी-पथराव, अमर गुफा से है कनेक्शन: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक भड़क गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी इस प्रदर्शन के उग्र होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। हजारों की भीड़़ ने कलेक्टर कार्यालय को घेर लिया। कलेक्टर कार्यालय में खड़ी कार में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। साथ ही तहसील कार्यालय के कार में भी आग लगा दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। दरअसल, अमर गुफा में जैतखाम की तोड़फोड़ की गई थी।
जिले की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन सतनामी समाज के लोगों ने आरोपी की पहचान सही न होने के कारण कलेक्ट्रेट का घिराव करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और उनके बीच जमकर झूमा-मझटकी हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर परिसर तहसील कार्यालय में आग लगा दी। कई कार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।




