Home Uncategorized उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा यात्री वाहन,...

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा यात्री वाहन, 8 की मौत और 12 लोग बह गए

109
रुद्रप्रयाग –
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। एक यात्री वाहन अलकनंदा नदी में गिर गई। वाहन में 20 लोग सवार थे।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़े हादसे की जानकारी मिल रही है। मिली खबरों के मुताबिक, यहां एक यात्री वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया है जिसमें 20 लोग सवार थे। सभी लोग नदी की तेज धार में बह गए हैं। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। नदी में लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
अबतक की जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया, जिसमें 20 लोग सवार थे। इस हादसे में करीब 8 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर भी आ रही है और करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here