भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज सेक्टर 9 में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री पाण्डेय ने भिलाईवासियों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता भी हमारी आवश्यकता है। स्वच्छ पर्यावरण हमें कई तरह के बीमारियों से बचाती है। स्वच्छ पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, शुद्ध जल प्रदान करती है और यह सभी जीवों के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधे की हरियाली से मन का तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।




