भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन से पहले बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि सावन माह में हर लाड़ली बहना के खाते में महीने की पहली तारीख को 250 रुपए अतिरिक्त किए जाएँगे और ये प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए से अलग राशि होगी।




