मुंबई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट धड़ाम हो गया। बजट के बाद सेंसेक्ट एक हजार से नीचे तक गिर गया। सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिली तो वहीं निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स 1,266.17 अंक टूटकर 79,235.91 अंक, निफ्टी 435.05 अंक के नुकसान से 24,074.20 अंक पर पहुंच गया।




