भिलाई। दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई के कुर्सी पार गेट के सामने साइड में खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार टकरा गए बाइक में तीन लोग सवार थे और ये बाइक सवार भिलाई से कुर्सी पार की ओर जा रहे थे इसी बीच जब बाइक ट्रेलर से टकराती उसके पहले ही पीछे बैठा बाइक सवार चलती बाइक से कूद गया जिसके कारण पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।



