स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब किया अपने कब्जे में
कुम्हारी । जय हनुमान व्यायाम शाला के प्रशिक्षक प्रदीप झा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित जय हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी की खुशी सिंह ने राजनांदगांव में 1 सितम्बर से 3 सितंबर तक आयोजित राज्य पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और साथ ही स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छत्तीसगढ़ चैंपियनशिप के खिताब पर सफलतापूर्वक आधिपत्य स्थापित किया साथ ही काजल सिंह ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य में कुम्हारी का नाम गौरवान्वित किया। वहीं दूसरी ओर युवा अमन सिंह ने राज्य पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया ।




