जल्द ही सड़क पर आंदोलन की तैयारी में व्यापारी वर्ग
जिला प्रशासन और सड़क निर्माण कम्पनी मिलकर कुम्हारी के नगरवासियों से कर रहे हैं छलावा
कुम्हारी। सड़क निर्माण कम्पनी रायल इन्फ्रास्ट्रक्चर और जिला प्रशासन मिलकर लगातार कुम्हारी में निर्माणाधीन सड़क और फ्लाई-ओवर के निर्माण में आश्वासन देकर नगरवासियों से छलावा कर रही है।

नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर सन 2019 में फ्लाई-ओवर निर्माण आरंभ हुआ था,जो कि आज भी अधूरा ही रह गया है।सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। उक्त निर्माण कार्यों से व्यवसायी और नगरवासी त्रस्त हो चुके हैं। जिसे पर ना ही प्रदेश सरकार गम्भीरता दिखा रही है और ना ही केन्द्र की (नेशनल हाईवे) सड़क निर्माण विभाग।




