भिलाई इस्पात संयंत्र ने शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन प्रयासों के तहत, संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा टाउनशिप के विभिन्न चौकों का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण किया जा रहा है। इस पहल से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि हो रही है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और आवागमन की सुविधाओं में भी सुधार हो रहा है।



