कुम्हारी। नगर पालिका क्षेत्र कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 11 की पूर्व पार्षद नीतू रावटे का 52 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की नीतू कुम्हारी के विभिन्न वार्डों से लगातार चार बार, बीस वर्षों से अजेय पार्षद रही । कहा जाता रहा कि वह जिस वार्ड से भी पार्षद चुनाव लड़ी जीत ही दर्ज करती रही। नीतू रावटे के असामायिक निधन पर नगर एवं कांग्रेसजनों में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
उनका अंतिम संस्कार ग्राम कुगदा में दोपहर 3 बजे किया जाएगा।