वादा है फिर निभाएंगे
दुर्ग।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 से कांग्रेस के कद्दावर नेता ताम्रध्वज साहू आज ग्राम मोहलई छातागढ़ बाबा मंदिर में पुजा अर्चना कर चुनावी प्रचार की शुरूवात की गई। इसके बाद ग्राम रसमडा, सिलोदा,खपरी, अंजोरा ख, थनौद, बिरेझर बस्ती बिरेझर भाठा में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू आशीर्वाद लेने पहुंचे जहां लोगों ने फूल माला आरती कर स्वागत किया।

साथ ही आम जनता को संबोधित करते हुऐ ताम्रध्व्ज साहू ने छातागढ़ बाबा को प्रणाम करते हुऐ कहा की निश्चित ही मैं भी अपने विधानसभा में सभी को पारिवारिक सदस्य मानते हुए में क्षेत्र की सेवा की और सभी के सुख-दुख में मैं लगातार सम्मिलित हुआ जिसका आज प्रतिफल है कि आज स्वयं लोग अपना जन समर्थन पारिवारिक सदस्य की तरह अपना बेटे की तरह आशीर्वाद मिल रहा है। आप सभी पिछले 5 साल में आप सभी का सेवा करने का अवसर मिला जिसमें आपके ग्राम में करोड़ों की राशि से विभिन्न विकास कार्य हुआ है। साथ कांग्रेस सरकार इस बार घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा जिसमें
पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ होगा
KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा मिलेगी, मेडिकल और इंजीनियरिंग भी गैस सिलेंडरों पर ₹500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे+ 200 यूनिट तक मिलेगी बिजली मुफ्त 17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास,गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक, APL परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सहायता,भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में ₹7,000 की जगह अब ₹10,000 सालाना महिला स्व सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण होंगे माफ राज्य के सभी शासकीय स्कूलों का होगा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेडेशन,700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (रीपा) की करेंगे स्थापना,सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर होगा निःशुल्क इलाज परिवहन व्यवसायियों के ₹726 करोड़ का बकाया कर्ज होगा माफ जातिगत जनगणना करवाई जाएगी।




