Home Chattisgarh भिलाई चरौदा निगम के कर्मचारियों ने 02 माह का वेतन नहीं मिलने...

भिलाई चरौदा निगम के कर्मचारियों ने 02 माह का वेतन नहीं मिलने के कारण किया विरोध प्रदर्शन 

31

 निगम के मुख्य द्वार पर सैकड़ों की संख्या में मांगो को पूरा करने की नारेबाजी

भिलाई 03 -चरौदा । नगर पालिक निगम मिलाई 03 चरौदा के अध्यक्ष रामअवतार साहू एवं श्रीराम कुर्रे के नेतृत्व में कर्मचारियों की विगत 70 दिनों से वेतन प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध कर्मियों ने नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किये । विगत 30 माह से अधिक का समय बीत जाने पर भी वेतन से कटौती की गयी। जी.पी.एफ. और सीपीएफ की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ एकांउट में जमा नहीं करायी जा रही है, साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं मृत कर्मचारियों का करोड़ो रूपये नहीं मिल पाया है। इन सभी मांगो को लेकर निगम के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान एकाएक कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल की खबर लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया निगम महापौर सहित आयुक्त ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों से उनकी मांगो को लेकर चर्चा की पहल की जिसके पश्चात सभी कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए महापौर निर्मल कोसरे के आमंत्रण को स्वीकार किया और अपनी मांगो, अपनी समस्यों से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामअवतार साहू, ने महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा की विगत 02 माह से निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है जिसके कारण कर्मचारीयों के परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है साथ ही कई कर्मचारियों द्वारा अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई विवाह एवं घर बनाने आदि कार्यों के लिए लिये गये लोन की राशि बैंक में कटौती किये जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्याधिक दयनीय हो चुकी है। जिसके कारण कर्मचारी / अधिकारीयों का आक्रोश आज एकाएक फूट पड़ा ।
निगम प्रशासन से कर्मचारी महासंघ की चर्चा सौहाद्र पूर्ण वातावरण में संपन्न हुए जिसमें एक माह के वेतन (जुलाई) की राशि उसी दिवस कर्मचारियों के खाते में भेजने के साथ, सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के सभी लंबित देयकों का भुगतान 15 दिवस में, जी.पी.एफ एवं सी.पी.एफ की लंबित राशि, उपादान की राशि आगामी 01 माह के भीतर प्रदाय करने की सहमति प्रशासन द्वारा महासंघ के प्रतिनिधि को प्रदान किया गया है। इसके अलावा निगम के वर्तमान में कार्यरत 145 नियमित कर्मचारियों के लंबित 35 माह के जी.पी.एफ./सी.पी.एफ/परिवार कल्याण सहित सभी लंबित देयकों का भुगतान में से 12 माह की राशि दिसम्बर 2025 की स्थिति किये जाने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।
चर्चा के दौरान निगम प्रशासन’ के तरफ से महापौर, आयुक्त, सहायक लेखा अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर एवं भारतीय मजूदर संघ से संबंध स्वायत्त शासी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामअवतार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीराम कुर्रे, संघठन मंत्री विकास त्रिपाठी, लिंगेश्वर राव, उपाध्यक्ष सरोजनी यदु, अभिलाषा श्रीवास्तव, अरूणिमा दुबे, टी. कामेश्वरी, ललित चन्द्राकर, श्यामता साहू तोरण चन्द्राकर, शशी यादव, चेतन देवांगन, अविनाश चन्द्राकर, सुखन्दन यादव, मो. याशीन, संतोष सिन्हा, कन्हैया सोनी, बसंत, बलराम चेलक, दुष्यत चतुर्वेदी, भीषम वर्मा, संतोष सोनी, कृष्णा यादव, किरण नायक, तरोशन मरकाम, हेमंत साहू, मुकेश चन्द्राकर एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here